लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकासखंड के चांदपट्टी गांव में पुरानी सरयू नदी के पुल के नीचे डाला छठ पर सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए लोग पहुंचते हैं। वर्तमान में यह घाट पूरी तरह से गंदगी से पटी है। चांदपट्टी बाजार में पुरानी सरयू नदी पर बने पुल के नीचे छह पर्व पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ती हैं। वहीं अभी तक तहसील प्रशासन, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर से इसकी सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान तहसीम ने बताया कि अभी समय है। एक दो दिन में इसकी साफ-सफाई करा दी जाएगी।