दो अक्तूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को शुभकामना व अभिनन्दन पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना व अभिनन्दन पत्र भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीबों, शोषितों, वंचितों व किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
कोरोना काल में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इससे भारत का सम्मान बढ़ रहा है। ऐसे में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक अभियान चलाकर लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री को शुभकामना एवं अभिनन्दन पत्र भेजने का कार्य किया है।
देशवासी प्रधानमंत्री की योजनाओं, कार्यों, नीतियों से प्रसन्न हैं। वह नरेंद्र मोदी को 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सतेन्द्र राय, अरविंद जायसवाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, वन्दना सिंह, हरेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, सचिदानंद सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने सभी बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क कर शुभकामना व अभिनन्दन पत्र एकत्र किया।