फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान उर्वरक विक्रेताओं में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। उप जिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता व जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने मंगलवार को नगर की उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारी जगदीशपुर स्थित अतुल फर्टिलाइजर थोक विक्रेता की दुकान पर पहुंचे, जहां स्टॉक का मिलान किया। स्टॉक रजिस्टर और ऑन लाइन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान कई दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर भाग गए। अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही खाद बीज की दुकानों के शटर गिरने लगे। अधिकारियों ने एक दुकान पर जांच की।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि रबी की फसल के बुवाई की तैयारी के तहत थोक उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। शासन स्तर से उपजिलाधिकारी के साथ टीम गठित की गई है। टीम के माध्यम से थोक विक्रेताओं के यहां खाद भंडारण की जानकारी शासन को भेजी जा रही है। फुटकर विक्रेताओं के यहां भी स्टॉक की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें