फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादल छाने से किसान चिंतित

विज्ञापन
मैसम में आया बदलाव आसमान पर छायें बादल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम अन्नदाताओं की परेशानी का सबब हुआ है। इस समय जहां किसान अपनी गेहूं के फसल की कटाई और मड़ाई में जुटे हुए हैं। वहीं मौसम में लगातार हो रहा बदलाव किसानों की परेशानी का कारण बना हुआ है। रविवार को दिन में कई बार आसमान में बदली छाई। हालांकि बारिश नहीं लेकिन इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन

पहले आंधी और ओले का कहर, अब मौसम की बेरूखी, देश का अन्नदाता हर कदम पर मौसम की आंख मिचौली से परेशान है। लाक डाउन के कारण किसान की गेहूं की कटाई बाधित थी। लेकिन जब उन्हें कटाई और मड़ाई करने की छूट मिली तो वह गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुट गया। इस दौरान उसे मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ा। लेकिन अच्छा तो यह हुआ कि बाहर रहने वाले भी वर्तमान में घर आए हुए हैं जिसके कारण उनके द्वारा भी कटाई और मड़ाई में हाथ बंटाया गया। जिसका परिणाम रहा कि कटाई और मड़ाई का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। किसान भी जल्द से जल्द अपनी गाढ़ी कमाई को घर के अंदर पहुंचाना चाहता है। लेकिन मौसम की बेरूखी उसके इस कार्य में बाधा बन रही है। शनिवार को जहां बूंदाबादी के कारण दोपहर तक मड़ाई का कार्य बाधित रहा वहीं रविवार को बूंदाबादी या बारिश नहीं हुई लेकिन दिन में कई बार बदली छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। उन्हें इस बात की चिंता सताने लगी कि अगर बारिश हुई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। लेकिन कुछ देर की बदली के बाद ही आसमान फिर खुल जाता और किसान राहत की सांस लेते। पूरे दिन में कई बार यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें