फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूरिया बांटने गए सचिव को किसानों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार क्षेत्र के बरडीहा साधन सहकारी समिति के सचिव को बृहस्पतिवार की शाम किसानों ने बंधक बना लिया। सचिव ने किसी प्रकार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिव को किसानों से मुक्त कराया। साधन सहकारी समिति बरडीहा के सचिव रामचेत यादव शाम को यूरिया वितरण करने समिति पर पहुंचे थे। वितरण की सूचना पाकर वहां परेवा, रुद्रपुर गांव से बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने सचिव को बंधक बना लिया और यूरिया की मांग करने लगे। समिति पर भीड़ देख सचिव घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची रौनापार पुलिस ने सचिव को किसानों के चंगुल से बाहर निकाला। सचिव ने बताया कि समिति पर मात्र 90 बोरी ही यूरिया बची है। किसानों की संख्या ज्यादा हो गई थी। इसके एक दिन पहले ही किसानों में यूरिया बांटी गई थी। इस दौरान किसानों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रति बोरी 280 रुपये लिए जा रहे हैं जबकि कीमत 266 रुपये है। साथ ही यूरिया समय से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में बाजार 400 से 500 प्रति बोरी की दर से खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें