फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आलू भंडारण पर किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू किसानों को राहत देने के लिए उद्यान विभाग ने भामाशाह भाव स्थिरता योजना और निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के किराए पर अनुदान की योजना शुरू की है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि पंजीकरण के दौरान किसान को मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी का विवरण दर्ज करना होगा। भामाशाह भाव स्थिरता योजना के तहत आलू का भाव गिरने पर पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 200 क्विंटल तक लाभ मिलेगा।निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण किराए पर भी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें