फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
06 कोऑपरेटिव सोसाइटी कंजहित पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
देवगांव। कोऑपरेटिव सोसाइटी कंजहित पर सोमवार को चेवार क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने यूरिया नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि लगातार मांग और कई बार सोसाइटी का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। राजेंद्र सिंह उर्फ चिल्लर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि उनकी फसलें खाद के अभाव में खराब हो रही हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि सोसाइटी के सचिव द्वारा खाद समिति पर पहुंचने से पहले ही कालाबाजारी कर दी जाती है, जिससे किसानों तक खाद नहीं पहुंच पाती। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर रामनयन सिंह, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, अमरजीत सिंह, तेज बहादुर सिंह, लाल बहादुर, नान्हू यादव, लालमणि, सुरेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें