गोष्ठी में एक एक करके किसानों ने अनेकों समस्याएं गिनाई। वहीं कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक उद्यान का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मंडलीय गोष्ठी में कृषि विभाग, उद्यान, यूपी स्टेट एग्रो, पशुपालन, गन्ना, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, उद्योग, जेके एग्रो जेनेटिक्स लि.हैदाराबाद, पारादीप फास्फेट लिमिटेड आदि कंपनियों के स्टाल लगाए गए थे। प्रभारी कमिश्नर एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सभी स्टालों का जायजा लिया। गोष्ठी के दौरान किसानों समस्याओं रोना रोया। किसानों ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से उन्हें बिजली नहीं मिलती।
अधिक विद्युत बिल, निजी नलकूप फ्री सिंचाई का लाभ न मिलने की शिकायत की। जनपद बलिया से आए किसानों ने सरकारी ट्यूबवेल में नाली के अभाव में खेतों की सिंचाई न कर पाने की समस्या गिनाई। मऊ से आए प्रगतिशील किसानों ने बिजली रोस्टर खराब होने और मृदा परीक्षा ठीक ढंग से नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया ।
बिजली विभाग संबंधी समस्या को लेकर कस्टमर केयर नंबर 18001805025 और मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद का मोबाइल नंबर 9415801234 पर भी समस्या से संबंधी जानकारी देने को कहा गया। संयुक्त कृषि निदेशक उदय कुमार ने बताया कि मंडल का कुल प्रतिवेदित क्षेत्रफल 890000 हेक्टेअर है, जिसमें कृषि योग्य क्षेत्रफल 644800हेक्टेअर है। मंडल में खरीफ उत्पादन का क्षेत्रफल 485000 हेक्टेअर है। रबी का क्षेत्रफल 531000 हेक्टेयर, जिसमें जनपद का क्षेत्रफल 10600 हेक्टेयर है। उप निदेशक कृषि आरबी सिंह ने आभार जताया।