फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 और 27 नवंबर को आवाज बुलंद करेंगे किसान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला कौंसिल की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष कमला राय की अध्यक्षता में कुंवर सिंह उद्यान में हुई। प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि सरकार ने जो कानून बनाया है वह किसान विरोधी है। 26 नवंबर को पूरे देश में मजदूर संघों की ओर से घोषित भारत बंद में किसान सभा सक्रिय रूप से सहयोग करेगा। 27 नवंबर को पूरे देश में जुलूस निकालकर मौन प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का धान सरकार घोषित मूल्य पर नहीं खरीद रही है। किसानों को क्रय केंद्र पर पहुंचाए गए धान की खरीद के दौरान हीला-हवाली करके भगा दिया जा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से गांव में घूम घूम पर व्यापारी उसी धान को 10 से 12 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहे हैं। इस कारण किसानों का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। भाकपा जिला मंत्री खरपत्तू राजभर ने कहा कि किसानों से आलू, टमाटर प्याज दस रूपया प्रति किलो खरीदा गया और उसे आज 60-70 रुपये प्रति किलो के दामों पर बेचा जा रहा है। आजमगढ़ की सठियांव चीनी मिल पर करोड़ों रुपया किसानों का बाकी है। बिजली का मूल्य भी बढ़ाया जा रहा है। मीटर की रफ्तार तेज करके उपभोक्ताओं को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। 26-27 नवंबर को घोषित कार्यक्रम में संगठन अपना शत-प्रतिशत योगदान देकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष कमला राय ने आगंतुकों के प्रति आभार जाते हुए जनहित के मुद्दों पर अपनी लड़ाई तेज करने की बात कही। संचालन रामचंद्र यादव ने किया। उपाध्यक्ष गुलाब मौर्य, सुरेंद्र यादव, शहनवाज बेग, राजित यादव एड, रामबचन यादव, समर सिंह, दिनेश सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें