फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुवइया ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

Mon, 04 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
गेंहूं - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एक पखवारा पहले बिगड़े मौसम के साथ हुई बरसात से दहले किसानों के दिलों की धड़कन दो दिन से चल रही पुरुवइया ने बढ़ा दी है। विशेषज्ञों की माने तो यदि बारिश हुई तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। 
विज्ञापन


बीते दो वर्षों से खराब मौसम के चलते ऐनवक्त पर तैयार फसल बर्बाद हो गई। 15 दिन पहले हुई बरसात और कुछ स्थानों पर ओलावृषि्ट ने किसानों की समस्या को बढ़ा दी थी। बरसात से मुक्ति मिली तो तेज हवा ने गेंहू के दाने को प्रभावित कर दिया।

इस बीच दो दिन से पुरुवा हवा चल रही है। जो किसानों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रही। जिला कृषि अधिकारी बसंत लाल दूबे की माने तो इस वर्ष जिले में 2.65 लाख हेक्टेयर भूमि पर रवि की फसल बुआई करने का लक्ष्य था। जो बीते वर्ष की तुलना में पांच हजार हेक्टेयर ज्यादा रखा गया था। अनुमान है कि प्रति हेक्टेयर 32 कुंतल गेंहू का उत्पादन होगा लेकिन बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें