फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी पर भड़के किसान, किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। धान केंद्र सिंहपुर धन्नी सचिव व केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कटहन व गुरेहथा गांवों के किसानों ने शुक्रवार को कम्हरिया- ईटौरा मार्ग पर जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मेंहनगर मौके पर पहुंचे और उन्होंने शनिवार से धान खरीद शुरू होने का आश्वासन देकर जाम का समाप्त कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कटहन और गुरेहथा ग्राम पंचायत के ग्रामीण कम्हरिया-इटौरा मार्ग पर धान लदी ट्रैक्टर और ट्रालियों को खड़ाकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने सचिव के ऊपर व्यापारियों के धान खरीद करने व क्रय नंबर में धांधली का आरोप लगाते हुए सचिव सिंहपुर के ऊपर एफआईआर के साथ बर्खास्तगी की मांग करने लगे। मार्ग जाम की जानकारी पाते ही सिंहपुर चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान कुछ मानने को तैयार नहीं थ। तब उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम मेंहनगर, नायब तहसीलदार, सीओ लालगंज, थाना प्रभारी मेंहनगर मौके पर पहुंच गए। किसानों से वार्ता करते हुए एसडीएम ने केंद्र प्रभारी व सचिव परमेश्वर मौर्य से खरीद न होने का कारण पूछा। तो उन्होंने गोदाम के भरे होने की बात की। इस पर एसडीएम ने बात करते हुए तत्काल भरे गोदाम से धान की उठान कराकर किसानों के धान खरीद तत्काल प्रभाव से शुरू करने का आश्वासन दिया। तब किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों की समस्या के बाबत धान क्रय केन्द्र प्रभारी व सचिव को एसडीएम ने आदेश दिया कि धान खरीदी तत्काल प्रभाव से कराई जाए। जबकि धरने में शामिल सत्यवीर सिंह पुत्र संत प्रकाश सिंह ने गुरेहथा गेट पर ही बने अपने निजी माकन को धान खरीद तक गोदाम बनाने के लिए नि:शुल्क देने के लिए कहा। इस पर एसडीएम मेंहनगर ने उक्त मकान का जायजा लेते हुए शनिवार से सचिव को धान खरीदने का निर्देश दिए। इस मौके पर अरविंद सिंह, सत्यवीर सिंह, पंकज सिंह, विवेक कुमार दुबे, संजय पांडेय, राहुल सिंह, प्रभात सिंह, वीरेंद्र सिंह, रोहित, दिव्यांश, अनुराग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें