फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की तौल न होने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
गेहूं खरीद न होने पर साधन सहकारी समिति मऊ कुतुबपुर हरैया में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
पवई/ मार्टीनगंज। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद न होने के कारण जिले के कई क्रय केंद्रों पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि वह अपना पंजीकरण कराने के बाद पिछले कई सप्ताह से गेहूं लदी ट्राली लेकर क्रय केंद्र में पड़े हैं लेकिन उनके गेहूं की तौल नहीं हो रही है। जिससे उनका गेहूं खराब होने की कगार पर है। यदि समय रहते गेहूं खरीद नहीं की गई तो किसानों का लाखों का नुकसान होगा।
विज्ञापन

सरकार ने गेहूं खरीद की अंतिम तारीख 22 जून जून की थी। इसके बावजूद दर्जनों किसानों के गेहूं की खरीद अभी तक नहीं हो पाई है। क्रय केंद्रों पर गेहूं लदे वाहनों की कतार लग गई। इसी को लेकर पवई के गेहूं क्रय केंद्र पर कांग्रेस के लोग किसानों के साथ धरने पर बैठे गए। उनकी मांग है कि क्रय केंद्र के बाहर ट्राली पर लदा गेहूं का तौल कराया जाए। ताकि किसानों की मेहनत पर पानी न फिरे। धरने की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी फूलपुर रावेंद्र सिंह व थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह क्रय केंद्र पर पहुंचे और आश्वासन देकर धरने को शांत कराया। आद्या प्रसाद सिंह, जोगेंद्र सिंह, बीरेंद्र यादव, बीरेंद्र सिंह व बबलू सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें