क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की धर पकड़ न होने से किसान परेशान हैं। पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को दर्जनों की संख्या में गोवंश को ब्लाक परिसर में ले जाकर बंद कर दिया। बुधवार को क्षेत्र के पसिका गांव के किसान करीब 32 गोवंश को लेकर गौशाला में पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद किसान सुरेश तिवारी, अमित, रमाकांत यादव, रमेश गोवंश लेकर ठेकमा ब्लाक परिसर में पहुंच गए। अधिकारियों से बातचीत करने पर पता चला कि गौशाला की क्षमता कम है। इसलिए वहां पर पशुओं को नहीं लिया गया। बाद में बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने अन्य गोशालाओं में गोवंशों को भेजवाया। संवाद