फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किसानों का फूटा गुस्सा, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अहरौला के आलमपुर गांव में पीडीए के महापंचायत को संबोधित करते विधायक डॉ. संग्राम यादव। स्रोत-पार - फोटो : 1
विज्ञापन
ठेकमा/बरदह। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष मुरारी राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार मार्टीनगंज हर्षित कुमार पांडे को सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुरारी राय ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर देश के लिए अन्न पैदा करता है, लेकिन कर्ज, बिजली, सिंचाई और फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए। ज्ञापन में किसानों के सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने, नहरों में छह इंच की माइनर पाइपलाइन के स्थान पर 18 से 24 इंच की पाइपलाइन लगाने और बिजली के बिल माफ करने की मांग की गई। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने और शाम पांच से रात 10 बजे तक बिजली कटौती नहीं करने की मांग उठाई गई। किसान कांग्रेस ने धान और गेहूं की खरीद पूरे निर्धारित खरीद सत्र में कराने तथा 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद करने की मांग रखी गई। इसके अलावा जाति जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अलग कॉलम जोड़ने की मांग की गई। इस दौरान कुदरत, दिलीप, अरविंद राय, संजय राय, रिंकू राय, अनिल, आलोक सिंह, वतन कुमार, राम, अशोक शर्मा, ओम प्रकाश यादव, ओबीसी जिलाध्यक्ष समीउल्लाह, संजय तिवारी, अकरम, रमेश राय, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें