फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खेत में काम कर रहा किसान जमीन पर गिरा... मौत

विज्ञापन
मृतक किसान फिरतु बिन्द की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव में मंगलवार को दिन में 11 बजे प्याज की खोदाई कर रहे किसान फिरतु बिंद (60) की अचानक गिरने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की तेज धूप व लू से मौत की संभावना जताई जा रही है। पत्नी माणिक देवी ने बताया कि उनके पति फिरतु बिंद मंगलवार की सुबह को घर के सामने प्याज के खेत में काम कर रहे थे। वह कुदाल से प्याज की खोदाई कर रहे थे। इसी समय उनको तेज धूप और लू लग गई और वे गिर पड़े। यह देख परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी माणिक देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन पुत्र वह चार पुत्री का पिता थे, जिसमें दो पुत्र की शादी हो चुकी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें