टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में बीएसएनएल पेंशनरों एवं कर्मचारियों का प्रदर्शन। श्रोत-संगठन
- फोटो : पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त।
आजमगढ़। टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में बीएसएनएल पेंशनरों एवं कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता वृद्धि को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने एक जनवरी 2026 से देय आईडीए वृद्धि तत्काल लागू करने, जनवरी से मार्च 2026 तक का बकाया भुगतान करने तथा पूर्व की व्यवस्था के अनुसार सीसीए कार्यालय द्वारा स्वतंत्र रूप से आईडीए जारी करने की मांग उठाई।
धरना ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन के समर्थन में कर्मचारियों ने मानव शृंखला बनाकर एकजुटता दिखाई। बीएसएनएलईयू के सहायक महासचिव कॉमरेड आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा 27 फरवरी 2026 को जारी आदेश में 1 जनवरी 2026 से आईडीए वृद्धि अधिसूचित की गई थी, लेकिन उसमें जोड़े गए एक विवादित प्रावधान के कारण पेंशनरों को लाभ नहीं मिल सका।
बाद में 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में उक्त प्रावधान हटा दिया गया, फिर भी दूरसंचार मंत्रालय द्वारा अब तक आईडीए वृद्धि लागू नहीं की गई है और जनवरी से मार्च 2026 तक का बकाया भुगतान भी लंबित है। कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन आठ मई को आईडीए संबंधी फाइल दूरसंचार विभाग को भेज चुका है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र एरियर सहित आईडीए लागू नहीं किया गया तो एयूएबी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
धरने में कामता प्रसाद, सुखारी प्रसाद, रामलगन यादव, लालजी यादव, लालजी श्रीवास्तव, दरोगा लाल श्रीवास्तव, राज किशोर यादव, अरविंद मौर्य, राज मंगल यादव, विश्वनाथ यादव, एलके यादव, राजेंद्र प्रजापति, अशोक तिवारी और हरि दरश राय आदि मौजूद रहे।