फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: खेत पर ट्यूबवेल चालू करने गया था किसान, घर नहीं लौटने पर मौके पर पहुंचे परिजन, नजारा देख उड़े होश

Wed, 17 Aug 2022 01:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के परासी गांव निवासी रामानुज सिंह अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
मृतक किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी किसान मंगलवार की रात ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परासी गांव निवासी रामानुज सिंह (50) पुत्र स्व. सुदामा सिंह किसान थे। मंगलवार की रात वे अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें देखने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वे मृत हाल में पड़े थे। परिजनों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों के पिता थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें