सरायमीर थाना क्षेत्र में व्याही एक महिला को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। परेशान हाल महिला ने सरायमीर थाने में पति समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिउटही गांव निवासी फरहत बानो का विवाह 21 सितंबर 2014 को सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी नवसाद अहमद के साथ हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी में पिता ने समर्थ्य के अनुरूप दान-दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा।
ससुराल वालों की कवायद का उसने जब विरोध किया तो ससुर इम्तियाज, जेठ शमसाद उर्फ कुन्नू, देवर आमिर, नंद अरीबा ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज किया। इसके बाद पति ने फोन पर छह अगस्त को उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच में जुट गई है। एसओ विवेक पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।