फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात में जयमाल स्टेज के पीछे बेहोश मिले किसान की मौत

विज्ञापन
ठेकमा के लीलाई गांव में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा/बरदह। थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी रामअवध बिंद (55) की मंगलवार की रात जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र महरौडा गांव में गई बारात में जयमाल स्टेज के पीछे अचेत अवस्था में मिले। पता चलने पर स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए जौनपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों ने शराब में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

लीलाई गांव निवासी मृतक के बेटे रविंद्र बिंद ने बताया कि पिता रामअवध बिंद किसान थे। वे मंगलवार को गांव के सुनील बिंद की शादी में जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र महरौडा गांव में बरात में गए थे। रात करीब 11 बजे बरातियों की ओर से परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी कि तबीयत ठीक नहीं है। इसी दौरान मुंबई से उनके पुत्र लालजी बिंद ने फोन किया कि पिता को जौनपुर इलाज के लिए ले जा रहे है। यहां से परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र ने बताया कि पिता बारात में जयमाल स्टेज के पीछे अचेत हालत में मिले थे। गांव के किसी ने फोन से घटना की जानकारी नहीं दी। अज्ञात लोगों से सूचना मिली, जबकि उसका चचेरा भाई विकास बिंद डीजे लेकर बरात में ही गया था, उसको भी किसी ने घटना की सूचना नहीं दी। आरोप लगाया कि शराब में जहर पिलाकर हत्या की गई है। मृतक के पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी लालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें