सगड़ी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जोगियावीर गांव निवासी किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जोगियावीर गांव निवासी 50 वर्षीय नंदलाल पुत्र स्व. रामनरेश बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे धान की नर्सरी डालने के लिए अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान बरसात भी हो रही थी और बिजली भी चमक रही थी। अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर नंदलाल गंभीररुप से झुलस गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।