फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूब कर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरखुपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से किसान की मौत हो गई। शहर कोतवाली के सिकरौरा गांव निवासी 45 वर्षीय हरेंद्र पुत्र स्व. छोटू शनिवार की शाम हरखुपुर गांव स्थित अपना खेत देखने गए थे। हरेंद्र के खेत के आगे स्थित खेतो की मिट्टी फोर लेन के लिए किसानों ने बेच दी थी, जिसके चलते उन खेतों में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान हरेंद्र का पैरअचानक फिसला और वह पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। आसपास के खेतो में मौजूद लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पानी भरे गड्ढे में तलाश कर उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें