ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी लाल बिहारी का कच्चा मकान है। मकान के एक हिस्से में रविवार को दिन में लाल बिहारी का 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु बैठा हुआ था। कुछ ही देर पहले उसकी दो बहने उसके पास से बाहर निकली थी। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान गिर गया और प्रियांशु मलबे में दब गया।
जब तक उसे मलबा हटा कर बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर लेखपाल व कानूनगो के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।