फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी किसान मंगलवार की रात ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परासी गांव निवासी रामानुज सिंह (50) पुत्र स्व. सुदामा सिंह किसान थे। मंगलवार की रात वे अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें देखने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वे मृत हाल में पड़े थे। परिजनों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों के पिता थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें