आजमगढ़। अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित चल रहे आरक्षी को सेवा से बर्खास्त कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सतीश कुमार खरवार 29 अगस्त 2019 से बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी पर भी वह सूचना के बाद भी वापस नहीं लौटा। कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता बरतने के आरोप में प्रकरण की प्रारंभिक जांच एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ से करायी गई जिसमें आरक्षी सतीष कुमार खरवार द्वारा 29 अगस्त 2019 से अब तक बिना अनुमति कुल 1079 दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आरक्षी सतीश कुमार खरवार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।