फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहर में डूबने से किसान की मौत, खेत में पानी देने गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव के पास शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ लालगंज भूपेश पांडे, कोतवाल विमल प्रकाश राय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक के तरफकाजी गांव निवासी शाहब लाल उर्फ मुन्ना (50) शुक्रवार को करीब चार बजे खेत में पानी देने के लिए शारदा सहायक खंड-23 की शाखा नहर पर गए थे। पानी की व्यवस्था करते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह पानी में ही बेहोश हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र हैं। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें