फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मॉडल नहर में बदलेगा फरिहा असीलपुर रजबाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा असीलपुर से निकले रजबाहा को मॉडल नहर का रूप दिया जाएगा। इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग रजबाहा को मॉडल रूप देने के लिए 4.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। बजट मिलने के बाद इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 की फरिहा असीलपुर से रजबाहा निकली है। यह मोलनापुर तक गई है। इस रजबाहा से बनगांव, परसहां, नंदपुर, बड़ागांव, मैनपारपुर, सुराई, गंधुवई, ईश्वरपुर सहित लगभग एक दर्जन गांवों की तीन हजार हेक्टेयर की सिंचाई होती है। रजबाहा की लंबाई लगभग 16 किमी है। शासन की तरफ से एक रजबाहा को मॉडल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। विभाग द्वार मॉडल नहर के लिए इसी रजबाहा का चयन किया गया है। इसको मॉडल रूप देने के लिए 4.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इससे नहर का पुनर्निर्माण होगा। इस रजबाहा पर पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े जर्जर क्षतिग्रस्त पुलियों का मरम्मत कराया जाएगा। इसकी मिट्ठी निकाल कर बंधे को सही किया जाएगा। रजबाहा की क्षमता बढ़ाई जाएगी और खराब कुलाबा की जगह नया कुलाबा लगाया जाएगा।

फरिहा असीलपुर-मोलनापुर रजबाहा को मॉडल नहर के रूप में चयन किया गया है। इसको मॉडल रूप देने के लिए 4.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। - अशोक सिंह, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 32
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें