फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के देवलास के समीप बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक पर बैठी मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी बादामी देवी (55) पत्नी कन्हैया अपने बेटे मनोज के साथ बाइक पर बैठकर मंगलवार की शाम 3.30 बजे मऊ जनपद के नदवासराय में रहने वाली अपनी बहन मंझारी देवी के यहां गई थीं। वह बहन के घर होकर घर वापस अपने घर लौट रही थीं। वह जैसे ही देवलास के पास पहुंची ही थी कि तभी ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें