फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सुबह से शुरू बारिश की वजह स्कूलों से प्रभात फेरियां नहीं निकल सकी। बावजूद इसके बच्चों में देशभक्ति का जज्बा कहीं से कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुबह तैयार होकर बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए स्कूल पहुंचे। ध्वजारोहण के बाद स्कूलाें में विविध सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की धूम रही। जिसमें बच्चों ने देश के वीर जवानों की बहादुरी का गुणगान किया।

जीडी ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के संस्थापक घनश्याम दास अग्रवाल सहित प्रबंध समिति के लोगाें ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल, प्राचार्य वीसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रानी की सराय स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में सहप्रबंधक मो. नोमान अहमद और प्रधानाचार्य भारती भदौरिया ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद कक्षा आठ ए के छात्र अनस ने ‘चक दे इंडिया’ पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरा। इस मौके पर वरीशा शकील और संदीप राय आदि मौजूद थे।

रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित ईशान पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। इस मौके पर गिरीश चतुर्वेदी, सच्चिदानंद राय, कैलाश मिश्र, प्रधानाध्यपक संत कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने, चिल्ड्रेन कालेज में संस्थापक प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर रीता राठौर, एसपी शुक्ल, एससी पटनायक, अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी। दयानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर प्राचार्य डा. सुचिता श्रीवास्तव, डा. श्रीनाथ सहाय आदि उपस्थित थे। जनशिक्षण संस्थान नगरपालिका में पूर्व सांसद डा. संताष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर निदेशक डा. सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। बलरामपुर स्थित मां मुराती बालिका विद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने ध्वजारोहण किया।

सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ। इस मौके पर अपर वाणिज्य कर अधिकारी शिव बहादुर वर्मा, आलोक कुमार, विजय पांडेय, वेदांगी राय, जय सिंह, आचार्य राणा प्रताप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


फराशटोला मुहल्ले में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मुशीर अहमद ने ध्वजारोहण किया। प्रहलाद नगर स्थित दास पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि शिक्षक नेता मनोज कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।

इस मौक्े पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती संघमित्रा दास, प्रबंधक धर्मनारायण दास आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें