आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक घर से रविवार की रात में ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के साथ शादी में शामिल होने गया था।
शरदचंद्र यादव के मुताबिक वह कोतवाली के कोलबाज बहादुर के प्रगति नगर में परिवार के साथ रहता है। रविवार की देर शाम को वह ताला बंद कर बुआ की बेटी की शादी में मातनपुर गया था। सोमवार की सुबह किरायेदार ने सूचना दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है। जब वह पहुंचा तो आलमारी का ताला टूटा मिला। गहने गायब थे। गायब गहनों में दो सोने की चेन, चार मंगलसूत्र शामिल हैं। दो लाख रुपये और अन्य सामान भी चोरी हुआ है।