फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दबंगों की प्रताड़ना से परेशान परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु

विज्ञापन
दबंगों से परेशानी इच्छामृत्यु मांगने एसपी के पास पहुंचा परिवार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार मंगलवार को एसपी के पास पहुंचा और पत्रक सौंप कर इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने की मांग किया। परिवार दबंगों की दबंगई से परेशान है और अपना घर छोड़ कर छुप कर रहने को मजबूर है। थाने पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने का पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बसवरिया अराजी देवारा करखिया निवासी राम विनय यादव पुत्र मुरारी यादव का आरोप है कि कुछ दबंग लोग उसे अपने ही जमीन पर घर का निर्माण नहीं करने दे रहे है। थाने पर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ, जिससे मनबढ़ों के हौसले बुलंद है और वे अब जानमाल की धमकी देने लगे है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पूर्व दबंग घर पर चढ़ आए थे और गर्भवती पत्नी व वृद्ध पिता को मारपीट कर घायल कर दिया था। दबंगों की पिटाई से पत्नी का गर्भ भी गिर गया था। अब तो दबंगो के डर से वह परिवार के साथ अपना घर होते हुए भी इधर-उधर छुप-छीपा कर रहने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में वह पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु चाहता है। रामविनय की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने एसओ रौनापार को तत्कल पीड़ित परिवार के समस्या का समाधान करा कर रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें