फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्रालय के अधिकारी का फर्जी पीआरओ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज परिसर से एक व्यक्ति को पकड़ा। उक्त व्यक्ति खुद को गृहमंत्रालय के अधिकारी का पीआरओ बता रहा था और अधिकारियों पर फर्जी आईडी कार्ड के माध्यम से रौब गांठने का काम कर रहा था। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज चौकी प्रभारी मधुसूदन चौरसिया व चौकी प्रभारी बदरका अश्वनी कुमार मिश्रा शुक्रवार की देर शाम रोडवेज के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति सूचना मिली कि परिसर में मौजूद एक व्यक्ति के पास फर्जी प्रेस व अधिकारियों के नाम के परिचय पत्र के साथ मौजूद है। अपने मोबाइल से जनता व विभिन्न जनपदों के उच्चाधिकारियों के पास फोन कर उनको रौब में लेकर मनचाहा काम कराने का दबाव बनाने के साथ ही पैसों की भी मांग करता है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पूछता किया तो उसने अपना नाम आलोक कुमार द्विवेदी निवासी परवईपुर थाना सराय लखंसी जिला मऊ बताया। इसके साथ ही पहले उसने खुद को गृहमंत्रालय के अधिकारी का पीआरओ बताते हुए धौंस देने का भी काम किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने खुद को फर्जी होना स्वीकार किया। उसके पास से पुलिस ने दो फर्जी परिचय पत्र व एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें