फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों की फोटो स्टेट कर बनाते थे नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाग लखरांव के पुल के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वालों को धर दबोचा। पकड़े गए लोग असली नोटों की फोटो काफी कर सुदूर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे। वही साधु बनकर लोगों को धमकाकर पैसे भी ऐंठता था।
विज्ञापन

जनपद में पकड़े गए नकली नोटों के बाद इसके कनेक्शन दूर तक जुड़े होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। लेकिन एसपी अनुराग आर्य ने ऐसी किसी बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों द्वारा असली नोटों की मोटाई के बराबर मोटे कागज लेकर फोटो स्टेट मशीन से उस पर फोटो कापी की जाती थी। क्योंकि जो नोट पकड़े गए हैं उन नोटों पर वहीं नंबर अंकित मिले जो असली नोटों पर थे। इन लोगों द्वारा नकली नोटों सुदूर ग्रामीण इलाकों में चलाया जाता था। इतना ही नहीं यह लोग 50 हजार के असली नोट लेकर 100000 रुपये के नकली नोट देते थे। कई बार तो यह लोग पार्टी को धोखा भी देते थे। जब यह लोग सौदा करते थे तभी साधू दरोगा की वर्दी में पहुंचता था और पुलिस का रौब दिखाकर उनसे और पैसे ऐंठता था। अपनी जान बचाने के लिए उन लोगों द्वारा इन्हें पैसा दे दिया जाता था। इसमें कहीं से भी दूसरे देश या प्रदेश से तार जुड़ने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें