फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी के सामान के साथ आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली पुलिस डोमनपुर बार्डर के पास से तीन बाइक पर सवार आठ चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के जेवरात, तीन बाइक, इन्वर्टर, बैट्री के अलावा अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया। बरामद सामान की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रूद्रपुर चेवार गांव निवासी सत्यम यादव, कंजहित गांव निवासी रोशन यादव, जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के अबुसही गांव निवासी किशन सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गावं निवासी कृष्ण कुमार चौहान उर्फ पिंटू, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर बसंत गांव निवासी आदर्श उर्फ अलगू यादव, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी उमेश चौहान व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी निश्चय सिंह, सकरा गांव निवासी दिवाकर शामिल है। सत्यम यादव के पास से एक चाकू, एक मोबाइल व 500 रुपये और चोरी की बाइक बरामद किया। कृष्ण कुमार चौहान उर्फ पिंटू के पास से एक चाकू, मोबाइल व उमेश चौहान की के पास से 500 रुपये बरामद हुआ। वहीं चोरी की बाइक भी बरामद की। तीसरी गाड़ी चालक सीट पर बैठे निश्चय सिंह के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। दिवाकर के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह अब तक कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए सामानों को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें