फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में मां के दर्शन को उमड़े भक्त

Sun, 01 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लाटघाट बाजार में शनिवार को मेला लगा। मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के लोगों ने दर्शन किए और साथ ही बाजार में खरीददारी भी की।
विज्ञापन


वहीं लोगों ने एक तरफ बिरहा तो दूसरी तरफ देवी जागरण का आनंद लिया। जबकि डीएम के आदेश के बाद भी क्षेत्र में शराब की दूकानें खुली रहीं।

  लाटघाट बाजार में शनिवार को मेले में  महाशक्ति शाली बाल दुर्गापूजा समिति उत्तरी चौक, सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति पूर्वी चौक, स्पोर्टिंग क्लब दक्षिणी चौक और नवयुवक क्लब पश्चिमी चौक आदि के पंडालों में सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन को लोगों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था।

शाम होते-होते लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले में आए लोगों ने सजी दूकानों से गृहस्थी, किसानी-खेती सहित आदि सामानों की जमकर खरीदारी की। दूसरी तरफ बच्चे खिलौनों की दूकानों पर डटे रहे।
विज्ञापन


लोगों ने चटोहिया जलेबी और चाट का आनंद लिया। वहीं मेले शराब की दूकानें बंद करने के निर्देश्ा के बाद भ्ाी खुली रहीं।
उधर, लालगंज कस्बा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की रात गाजे-बाजे के साथ बेसो नदी में किया गया।

इस दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल समिति के कार्यकर्ता अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर जमकर थिरके। विसर्जन जुलूस में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन


नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को शुक्रवार की रात गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर में घुमाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें