फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेला संपन्न, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
नवयुवक श्री दुर्गा पूजा समिति चौक रामगढ़ द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ में नवयुवक श्री दुर्गा पूजा समिति चौक की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। झालरों और दूधिया रोशनी से सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मेले में चटपटी चाट, फुल्की, चोटहिया जलेबी और खिलौनों की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन व जरूरत के सामान की खरीदारी की। समिति के सदस्य चंदन, सत्यम, शुभम, दीपक, प्रदीप और मनोज व्यवस्था में जुटे रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। मेला सकुशल संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें