फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मुआवजा दो वरना करेंगे घेराव

Sun, 18 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए अधिगृहीत जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने को लेकर नाराज किसानों ने रविवार को सूखीपुर मोड़ पर जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें किसानों ने चेतावनी दी कि जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे चार अक्तूबर को फूलपुर तहसील के घेराव करेंगे। कहा कि किसानों पर रजिस्ट्री कराने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए अधिगृहीत की जाने वाली जमीनों के उचित मुआवजा के लिए लिखित रूप से किसानों से एग्रीमेंट नही किया जाता है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि किसानों पर अब रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बनाए जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने निर्णय लिया कि चार अक्तूबर को फूलपुर तहसील का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में मंडलायुक्त सहित डीएम कार्यालय में किसान भूख हड़ताल पर बैठने को तैयार हैं। त्रिलोकी नाथ ने किसानों से एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार सितंबर को घेराव के बाद एसडीएम फूलपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों पर राजस्व विभाग द्वारा दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर रामज्ञा यादव, दुर्बली राम, उत्तम मोदनवाल, सलाऊद्दीन, रिजवान, मु. खालिद, मु. सलीम, रामअलफ यादव, पारस, ऋषिकेश, रमापति यादव, इरफान, अजीज शेख, समसाद सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें