फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राहुल गांधी की सजा पर रोक से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वर्तमान राजनैतिक चुनौतियों एवं मिशन 2024 की रणनीति को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक से उत्साहित कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला स्वागत योग्य है। न्याय की जीत हुई है। सच को अधिक दिन तक दबाया नहीं जा सकता। सच्चाई पर कितना भी पर्दा डाला जाए लेकिन एक न एक दिन सच्चाई दुनिया के सामने आ ही जाती है। बीजेपी की नकारात्मक राजनीति और अहंकार की हार हुई सत्य की जीत हुई। राहुल गांधी हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सरकार को जगाने का काम करती थी और करती रहेगी। जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि सत्यमेव जयते राहुल गांधी सजा पर रोक संविधान और लोकतंत्र की जीत है। अब यह देखना आवश्यक है कि राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने में 24 घंटे से भी कम समय लगा था। अब संसद सदस्यता बहाल होने में कितना समय लगता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला भारती ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है। इससे देशवासियों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी सत्य के पथ पर पूर्व की भांति चलते रहेंगे। इस मौके पर मुन्नू यादव, नदीम खान, अंजली पांडेय, बरकतुल्लाह बेग, मो. आमिर, ओंकार सिंह, अशोक सिंह, श्याम सिंह, शंभू शास्त्री, नामी चिरैयाकोटी, मंजुलता, मसूदा अब्बास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें