फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां हुईं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी, जीयनपुर, पकवाइनार, बिलरियागंज ,गोरिया बाजार, परशुरामपुर सहित कई क्षेत्रों में बुधवार को शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते किसानों के चेहरे फिर उठे। क्योंकिं पानी के अभाव में धान की फसलें सूख रही थी। किसान बारिश के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए थे। बारिश होने से किसानों ने राहत महसूस की। वही परशुरामपुर बाजार में बारिश के चलते सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के किसान राम दरश, अजय यादव, सुरेंद्र, जयप्रकाश, रामजन्म, रमेश आदि लोगों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक होगी। अब किसान धान की फसल में खाद का छिड़काव कर सकते हैं।
उधर, बारिश के चलते बिलरियागंज-महाराजगंज मार्ग पर खजियाबाद गांव के पास सड़क पर सेमल का पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके चलते आवागमन में दिक्कतें आईं। छोटे वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे थे, लेकिन बड़े वाहन खड़े रहे। पेड़ को काटकर हटाया गया तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन

फूलपुर: नगर और ग्रामीण इलाकों मे बारिश होने से बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। शाम पांच बजे अच्छी बरसात हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम खुशगवार होने का असर बाजारों में देखने को मिला। बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें