फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम के कार्यक्रम की रणनीति बनाने में जुटे ओपी राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आगे की रणनीति में जुट गए हैं। उन्होंने बुधवार को मार्टीनगंज में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। पीएम के तहसील क्षेत्र में होने वाले संभावित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई और संभावित कार्यक्रम स्थल को भी देखा। उन्होंने कहा कि पीएम का कार्यक्रम अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है, जल्द हो जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे। उन्होंने अन्य पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि लड़ाई कहां है, के वोट देई सपा के, कोई वोट देवे के बा तैयार, चार बार सरकार में रहे, लेकिन किसी के लिए कार्य नहीं किया। सभी इनके विरोध में हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर संभावित कार्यक्रम स्थल केवी इंटर कालेज के पीछे मैदान को भी देखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मोहन राजभर, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजभर, यशवंत सिंह शिवली, वकील चैरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें