फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव के एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। केशवपुर गांव निवासी उदयभान सिंह ने तहरीर दी थी कि मैगापुर गांव निवासी रजनीश यादव ने उसे फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रजनीश यादव को बुधवार की सुबह केशवपुर गांव के बाहर पुलिया पर से गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें