फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यालय में बैठे युवक पर तमंचे की मुठिया से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा कार्यालय में एक व्यक्ति को बदमाशों ने मंगलवार की रात तमंचे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया गया। घायल ने तहरीर दी है। मुबारकपुर कस्बे के बड़ी अर्जेटी मुहल्ले में बसपा का कार्यालय है। मंगलवार की रात पुरा रानी मुहल्ला निवासी अली नकी (40) दफ्तर में बैठे थे। रात लगभग नौ बजे के आसपास एक व्यक्ति तमंचा लेकर कार्यालय में पहुंचा और मुठिया से प्रहार कर अली नकी को घायल कर दिया। असलहा लहराते हुए वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अली नकी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया जहां मरहम-पट्टी के बाद वह मुबारकपुर थाने पर पहुंचा और एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें