अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर बाईपास स्थित आबकारी गोदाम के पास खड़ी स्कूटी हुई ब्लास्ट। संवाद
- फोटो : Archive
थाना क्षेत्र के मतलूबपुर बाइपास स्थित आबकारी गोदाम के पास मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक तेज धमाका होने के बाद आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई।
गोदाम में चालक के रूप में कार्यरत अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर निवासी रोहित सिंह लगभग 10 महीने पहले बैटरी वाली स्कूटी खरीदकर ड्यूटी पर आते-जाते थे। मंगलवार करीब तीन बजे अचानक स्कूटी में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम परिसर में खड़ी अन्य बाइकों को लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते वाहन न हटाए जाते तो आग अन्य वाहनों तक फैल सकती थी। फिलहाल घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गई।