फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परियोजना प्रबंधक से मांगा गया स्पष्टीकरण, गैरहाजिर अधिशासी अभियंता का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को 50 लाख से ऊपर के समस्त निर्माणाधीन कार्यों और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। डीएम नवनीत सिंह चहल ने परियोजनाओं की प्रगति न दर्शाने पर परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी द्वारा जो भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है, उस रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कराकर निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय तहबरपुर तथा बिलरियागंज में भूमि की उपलब्धता के लिए बीएसए को एसडीएम से समन्वय स्थापित भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि मल्टीपर्पज सीड स्टोर बिलरियागंज के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए स्वयं प्रयास करके अवगत कराएं। पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक का स्पष्टीकरण मांगा गया, क्योंकि उनके द्वारा न हीं अपने विभाग की योजना में प्रगति दर्शाई जा रही है और नहीं बैठक में उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया।
एक साल से क्यों बंद है कार्य, कारण करें स्पष्ट
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर 01 करोड़ या उससे ऊपर की जो भी परियोजना है, उसका समय से पोर्टल पर फीडिंग करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित किया कि नपं फूलपुर में पिछले एक साल से कार्य क्यों बंद था, का कारण स्पष्ट करें। साथ ही इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलरियागंज से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि उपलब्धता के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य निर्धारित समय में पूरा करें। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देशित किया कि अधिशासी अधिकारी नपा आजमगढ़ द्वारा जो भूमि उपलब्ध कराई गई है, उस पर हरबंशपुर पेयजल परियोजना का कार्य शुरू कराएं।
विज्ञापन

बिना कारण बढ़ी समयावधि तो कार्रवाई तय
डीएम ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें, यदि किसी भी कार्य को पूर्ण करने में बिना किसी कारण के समयावधि बढ़ाई जाती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निर्माणाधीन परियोजनाओं के नोडल अधिकारी प्रतिमाह अपनी-अपनी निर्धारित परियोजनाओं का भ्रमण कर माह के प्रथम सप्ताह में भ्रमण रिपोर्ट, गुणवत्ता रिपोर्ट के साथ अर्थ संख्या अधिकारी कार्यालय में जमा करें।
समय सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों पर लगेगी पेनाल्टी
डीएम ने कार्यदायी संस्था पैकफेड को निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्रों की सुरक्षा के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के मानक का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्याें में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्दर वर्क ऑर्डर के अनुसार पूर्ण किया जाए। वर्क ऑर्डर की समय सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध पेनाल्टी (जुर्माना) की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम डैश बोर्ड पर कई परियोजनाओं की प्रगति मिली खराब
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता विद्युत, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण तथा एडीडीएसके समाज कल्याण की प्रगति खराब मिली। निर्देशित किया गया कि सभी लोग अपने परियोजनाओं में प्रगति बढ़ाएं, यदि अगले महीने में आपका ग्रेड ई आता है तो आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंकिंग एवं अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) के बिना बताए बैठक से अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने एवं लिखित में जवाब देने के निर्देश दिये। सिंचाई विभाग को टेल फीडिंग में लापरवाही व सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर एई/जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें