फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने रविवार को विकासखंड पल्हनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनचोभा और महराजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनसे दो कार्य दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मनचोभा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संजीव कुमार सिंह, अनंत राय, प्रफुल्ल कुमार और संजना यादव अनुपस्थित पाए गए। महराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दीपा राय तीन दिनों से और श्वेता मिश्रा निरीक्षण के दिन अनुपस्थित मिलीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटा जाएगा। साथ ही नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की प्रगति के संबंध में बताया गया कि रविवार, 15 नवंबर को जनपद के सभी 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। इसमें 92 चिकित्सकों और 265 पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। कुल 1,717 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 824 पुरुष, 641 महिलाएं और 252 बच्चे शामिल थे। मेले के दौरान 37 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। 146 मरीजों की कोविड सहायता डेस्क पर जांच की गई।
विज्ञापन

अनुशासन और स्वच्छता पर जोर
मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिला। इनमें 302 गैस्ट्रो, 300 मधुमेह और 199 श्वसन संबंधी मरीज शामिल थे। 97 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच भी की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। सरकारी चिकित्सालयों में अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति और स्वच्छता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें