फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला का आयोजन न करने पर स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीते रविवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एलवल पर आरोग्य मेला का आयोजन नहीं हुआ था। इस पर जिला आयुर्वेद अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मंागा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई किए करने की बात कही गई है। शहर के एलवल मुहल्ले में शासन ने 25 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल बनवाया है। यहां चिकित्सक समेत कुल 25 कर्मचारी तैनात हैं। वर्तमान में प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. मोनिका अग्रवाल तैनात है। बीते रविवार को इस अस्पताल पर आरोग्य मेला का आयोजन नहीं किया गया था। जबकि इलाज के लिए काफी संख्या में लोग अस्पताल पर पहुंचे थे। अमर उजाला ने इस खबर को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। जिसे जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अच्छेलाल ने संज्ञान में लिया और चिकित्सा अधीक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें