मुख्यमंत्री प्रेरणा से टैक्स बेस बढ़ाने के लिए पंजीयन जागरुकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी से होने वाले लाभ पर रोशनी डाली गई।
सेमिनार से पूर्व पंजीयन बढ़ाओ अभियान के तहत आठ अगस्त को सूचना संकलन के उद्देश्य से गुड्स एवं सेवा से जुड़े परिवहन, श्रम, बिजली, वन, खाद्य सुरक्षा, बाट माप, खनन, निबन्धन व सीजीएसटी आदि के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। संत प्रसाद अग्रवाल एवं सुधीर अग्रवाल ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना अर्थात पेंशन योजना में 55.00 से 200 रुपये का अंश दान भले ही बढ़ा दिया जाये, लेकिन पेंशन की राशि और बढ़ाई जाए। इस दौरान अधिक आयु वर्ग के व्यापारियों को भी पेंशन के दायरे में लाये जाने की बात कही गयी।
श्रीराम सरोज, संयुक्त आयुक्त राज्य कर ने जीएसटी में पंजीयन के फायदों से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना अर्थात् पेंशन योजना व दुर्घटना बीमा योजना के बारे में बताया ईमानदार पंजीकृत करदाताओं को अपने-अपने पड़ोस व बाजार व जिले के अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन लेने के लिए जागरूक करने और विभाग को सूचना साझा करते हुए पंजीयन में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।