एसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार की रात पूरे जिले में संदिग्धों की तलाश में अभियान चलवाया। इस दौरान कुल 132 संदिग्ध पकड़े गए, जिनका चालान किया गया।
एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात सभी थानों की फोर्स अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों में सराफा व शराब की दुकानों के पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाश की गई और उनका चालान किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले में कुल 278 सराफा व 200 शराब की दुकानों तथा एप के माध्यम से 574 बाइकों की जांच की और इन दुकानों के आसपास मौजूद संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ किया गया। अभियान के दौरान 132 संदिग्ध पकड़े गए। इन सभी का चालान किया गया। पुलिस द्वारा एक साथ पूरे जिले में अभियान की शुरूआत होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग तत्काल इधर-उधर हो लेने में ही अपनी भलाई समझे।