फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने किया क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण, अगले महीने तक पुल का कार्य शुरू होने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। शारदा सहायक खंड 32 पर क्षतिग्रस्त जानलेवा पुल और विसईपुर गांव के पास अहरौला-कल्होरा घाट को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। अमर उजाला ने तीन अक्टूबर के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद सिंचाई विभाग जागा और बुधवार को अधिशासी अभियंता ने निरीक्षण कर अगले महीने से कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बस्ती भुजबल में शारदा सहायक खंड 32 पर बना पुल व विसईपुर गांव के पास अहरौला-कल्होरा घाट मार्ग को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। गया है। इस पुल से प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों लोग आवागमन करते हैं। लोगों ने इसकी मरम्मत कराए जाने की मांग की थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। तीन अक्टूबर के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का प्रकाशन होने के बाद सिंचाई विभाग की तंद्रा टूटी और बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि अगले माह से पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल के निर्माण की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें