फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी समेत चार का रोका वेतन

Tue, 24 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने छापेमारी की अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए आबकारी अधिकारी समेत चार इंस्पेक्टर्स का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान कार्रवाई संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा भयमुक्त वातावरण में कराने के उद्देश्य से बाहर से आने वाली अवैध शराब एवं जिले में तैयार की जाने वाली अवैध शराब को पकड़ने और छापेमारी का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों से पूछा कि अब तक की गई छापेमारी में कितनी अवैध शराब पकड़ी गई। इस पर जिला आबकारी अधिकारी राम सिंह ने बताया कि छापेमारी में सर्किल एक सदर में 27 पर मुकदमे दर्ज किए गए। साथ ही 435 लीटर अवैध शराब, सर्किल दो सगड़ी में 600 लीटर, सर्किल तीन लालगंज में 22 पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही 475 लीटर तथा सर्किल चार फूलपुर में 24 को पकड़ा गया और 394 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए आबकारी अधिकारी राम सिंह तथा चार इंस्पेक्टर का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि छापेमारी का कार्य युद्धस्तर पर करें। जहां फोर्स की आवश्यकता होगी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर सर्किल एक सदर के इंस्पेक्टर नंदलाल चौरसिया, सर्किल दो सगड़ी के संजीव कुमार सिंह, सर्किल तीन लालगंज के आरके सिंह तथा सर्किल चार फूलपुर के मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें