फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहा था चालक, आबकारी विभाग की टीम ने दबोचा

Mon, 17 Feb 2025 07:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब के साथ एक पिकअप चालक पकड़ा गया है। पिकअप से 222 पेटी शराब बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पिकअप में रखी गई शराब की पेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के सठियांव से एक पिकअप पर लदी छह लाख रुपये की अवैध शराब को पकड़ा है। मुबारकपुर पुलिस के सहयोग से आबकारी विभाग की टीम ने पिकअप चालक को भी पकड़ा है। यह शराब बिहारी भेजी जा रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने सठियांव बाजार से एक पिकअप को पकड़ा। आबकारी इंस्पेक्टर सदर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 222 पेटी शराब बरामद हुई। जो लगभग 2000 लीटर के करीब बताई जा रही है। 

आबकारी टीम ने जब बारकोड से गाड़ी में लगी शराब को स्कैन किया तो यह माल मऊ जिले का पाया गया। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इस मामले में इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह शराब गाजीपुर के रास्ते बिहार भेजी जानी थी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब मऊ जनपद की है। इस मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिकअप के चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें